February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस: जमशेदपुर के पर्यावरण प्रेमियों के लिए ” पर्यावरण के रखवाले” अभियान की शुरुआत, करीम सिटी कॉलेज में पौधारोपण अभियान व संगोष्ठी आयोजित

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के संयुक्त तत्वाधान में 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन किया।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का थीम भूमि पुनरुद्धार, मरुस्थलीकरण को रोकना और सूखे से निपटने की क्षमता का निर्माण करना है। सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक रैली निकाली गई। तत्पश्चात करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी तथा कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।

इसके बाद, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आले अली ने पर्यावरण दिवस पर आधारित कार्यक्रम का परिचयात्मक भाषण दिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ लगाने के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 30 पौधे लगाए। उसके बाद जेएनएसी के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जागरूकता व्याख्यान दिया।

उन्होंने जमशेदपुर के पर्यावरण प्रेमियों के लिए ” पर्यावरण के रखवाले ” नामक अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ प्रथाओं को अपनाकर भावी पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को खाद, पौधे व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया।

मंच का संचालन गीता कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सैयद साजिद परवेज ने दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, नगर प्रबंधक रवि भारती एवं क्रिस्टीना कच्छप, स्वच्छ भारत के ब्रांड एंबेसडर तरुण कुमार एवं मोंदरिता चटर्जी, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.