February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एडूकेशन में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एडूकेशन में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया | छात्र छात्राओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के लिए भाषण, नाटक और नारों के माध्यम से पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की | धरती माँ को बचाने और सम्मान करने के लिए प्रेरित किया | लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |

पर्यावरण को सुधारने के दृष्टि कोण से सभी छात्र छात्राओं द्वारा शपथ ली गई | कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को बतलाते हुए कहा कि प्रकृति के पांच तत्व यथा धरती , जल , अग्नि , वायु एवं आकाश हमेशा हम सभी को कुछ न कुछ देती है | इसके बदले हमसे कुछ नहीं चाहती | अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि हम हमारे प्रकृति के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करे | उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने पर्यावरण संरक्षण के उपायों का उल्लेख किया एवं छोटे छोटे उदाहरणों से समझाया कि कैसे हम अपनी पर्यावरण एवं बसुंधरा को बचा सकते हैं |

छात्र शहनवाज और राना सूर्या ने पृथ्वी दिवस के महत्व को बताया , छात्रा उर्वशी ने पीपीटी के माध्यम से कैसे पृथ्वी को बचाया जाए प्रस्तुत की | निर्णायक की भूमिका में कॉलेज की संयुक्त सचिव श्रीमती तमिल सेल्वी बालाकृष्णन , श्रीमती उषा रामनाथन थीं | लघु नाटिका में प्रथम पुरस्कार पम्मी कुमारी एवं टीम , द्वितीय पुरस्कार दिया प्रमाणिक एवं टीम को दिया गया | कार्यक्रम का संचालन साईंमा नाज़ एवं धन्यवाद ज्ञापन ऋतू सिंह ने किया | इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाएं डॉ.सूरीना भुल्लर सिंह , श्रीमती पामेला घोष दत्ता , श्रीमती पूनम कुमारी , श्रीमती अर्चना कुमारी , श्रीमती गायत्री कुमारी , श्रीमती अमृता चौधरी , सुश्री मौसमी दत्ता गैर शैक्षणिक कर्मचारी श्रीमती अंजली गणेशन , श्रीमती निक्की सिंह , सुदीप प्रमाणिक , अभिजीत दे , बीरेंद्र पाण्डेय , जुलियन अंथोनी एवं सभी छात्र विद्यार्थियों उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.