October 20, 2025

NEWS TEL

NEWS

महिला दिवस पर महिला सुरक्षा की चिंता

1 min read

जमशेदपुर : देश की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान के लिए कई कानून और कई नियम बनाए गए हैं, लेकिन इन नियम-कानून का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है और यही कारण है कि महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में नेता और मंत्री महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लेते दिखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे पहले। हालांकि यह अलग बात है कि ऐसा होता नहीं है और आज महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत के साथ मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कॉलेज की प्रचार्या शुक्ला महंती को भविष्य का कुलपति बताया साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस की प्रासंगिकता और इसकी उपयोगिता हो। इस मौके पर उन्होंने नारी की क्षमता का भी बखान किया। 

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.