June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेकर रांची पहुंची महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

1 min read

राँची: टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान झारखंड पहुंच गई हैं। रांची के बिरसा मुंडा एरपोर्ट पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने उनका स्वागत किया। टोक्यो ओलिंपिक में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर झारखंड की बेटियां रांची लौट आई हैं। बुधवार दोपहर 1.20 बजे वे रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। यहां उनकी आग्वानी में राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर दोनों को रिसीव किया। मंत्री के साथ दोनों खिलाड़ियों के परिजन भी वहां मौजूद थे। एक पल ऐसा भी आया जहा खिलाड़ियों की माँ ने गाला लगा रो पड़ी, वहीं अपनी बेटियों के स्वागत में पूरा शहर एयरपोर्ट पर पड़ा था। हाथों में तिरंगा थामे लोग 10 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। ये बेसब्री से उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। उनके बाहर निकलते लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इंडियन महिला हॉकी की टीम पहली बार टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब हुई है।सुबह से ही लोगों का हुजूम एयरपोर्ट पर पहुंचने लगा ता।
पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत दोनों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट को पूरी तरीके से झारखंड के रंग में रंग दिया गया था। ढोल-नगाड़े के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों व लोक नृत्यों से कलाकारों ने उनका स्वाागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट को गुब्बारे व पूलों से भी सजाया गया था वहीं, एयरपोर्ट पर सलीमा टेटे ओर निक्की प्रधान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्हें देश पर बहुत गर्व है ओर उन्होंने रांची पर जोरदार स्वागत होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.