September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

पति के साथ झगड़े के बाद गायब थी महिला… डेढ़ साल के बेटे के साथ कुएं में मिली लाश

1 min read

Jharkhand : गिरडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के गदर में कुएं में महिला व डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गदर निवासी 40 वर्षीय पुनीया देवी पति राजू यादव के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि बुधवार को पति-पत्नी के बीच गोबर उठाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बरात में महिला बच्चे के साथ गायब हो गई।

शुक्रवार को गावां थाने में महिला व बच्चे के गायब होने की सूचना दी गई। परिजन आसपास के क्षेत्रों में दोनों को ढूंढ़ रहे थे। सोमवार को दुर्गंध उठने पर जब लोगों ने कुएं में देखा, तो शव होने की जानकारी मिली। देखते-देखते घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

महिला का मायके तिसरी थाना क्षेत्र के खिरोद में है। महिला को तीन पुत्री व एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है। एक पुत्री का विवाह हो गया है। कुएं में महिला के साथ उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र का शव भी मिला है। शव पूरी तरह गल गया था व दुर्गंध आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.