बयान को वापस ले अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी : अभिमन्यु सिंह चौहान
जमशेदपुर : भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा हेमन्त सोरेन जी आज आप जिन यूपी बिहार वालों को सरेआम बयान देकर उनकी भोजपुरी और मगही भाषा तक को बलात्कारियों की भाषा बताया वो आपकी ओछी मानसिकता का परिचय दे रही हैं आप किसको खुश करने में लगे है हमलोग को अच्छा से पता है उर्दू भाषा कहा से आ गया याद रहे उन यूपी बिहार के लोगों का भी इस झारखंड गठन में योगदान रहा और आज आप जिन लोगों का सहयोग लेकर झारखंड में सत्ता का सुख भोग रहे हैं चाहे वो किसी भी पार्टी से जुड़े हों वो भी कहीं ना कहीं यूपी और बिहार यानी अपनी भारत की माटी से हीं आते हैं। अपनी मिट्टी को मत छोड़िए अपने दिए गए बयान को वापस ले अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा
इसे उग्र आंदोलन के रुप में लेगी।