November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की पत्नी ने लगाई फांसी, 6 पन्नो का छोड़ा सुसाइड नोट

जमशेदपुर: मानगो सहारा सिटी के सुपर डेल्टा 351 फ्लैट में रहने वाली नीतू सिंह (45) ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने के पूर्व नीतू सिंह ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। मंगलवार सुबह काम करने वाली दाई ज्योत्सना आई तो नीतू सिंह द्वारा फांसी लगाने की जानकारी मिली। नीतू ने दरवाजा नहीं खोला तो दाई ने पड़ोसियों से मदद ली। दरवाजा तोड़ने पर नीतू साड़ी के सहारे फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया। मृतका बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट जेके सिंह की पत्नी है। वे पंजाब में पोस्टेड हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बुधवार को उसके परिजन शहर पहुंचेंगे। महिला द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया  सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतका का उसके पति से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच तलाक तक की नौबत आ गई थी। तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। मृतका की दो बेटी है। पति दो साल पूर्व दोनों बेटियों को अपने साथ ले गए हैं। मृतका जवाहरनगर रोड नंबर 9 के पास बुटीक चलाती थी। सहारा सिटी में वह अकेली रहती थी। सुसाइड नोट में उसने डिप्रेशन के कारण फांसी लगाने की बात लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.