February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो कुंवर बस्ती से 5 दिनों से लापता पति की तलाश के लिए सांसद विद्युत महतो को पत्नी ने दिया आवेदन

1 min read

जमशेदपुर : मानगो कुंवर बस्ती मुख्य सड़क के रहने वाले सुनील कुमार सिंह दिनांक 18 /2/22 प्रातः से अपने घर से लापता है आज सुनील कुमार के परिजन एवं पत्नी अनु देवी सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर अपने पति सुनील कुमार सिंह को खोजने के लिए एक आवेदन दिया सुनील कुमार सिंह की पत्नी ने कहा कि हमारे पति के लापता हुए 5 दिन हो गए पर कुछ भी पता नहीं चल रहा है सुनील कुमार सिंह एवरेस्ट सीमेंट की चादर मानगो के गोदाम में काम करते थे 18/2/22 को जब काम से नहीं लौटे तो परिवार को इनकी चिंता हुई। घर वाले इनके कार्य स्थल पर जाकर पता किया तो गोदाम के मालिक ने बताया कि यह एक तारीख से ही काम छोड़ चुके हैं परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपने घर बुलाकर मामले की जानकारी दिया था । सुनील के घर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को परिजनों ने बताया कि सुनील घर में मोबाइल फोन छोड़ कर गए है इसके साथ ही सुनील के पास kiwd कार थी जिसे वे स्वयं चलाया करते थे घरवाले को बताया कि उसने अपनी कार सर्विसिंग में दी है लेकिन आज परिजनों को उनके कमरे से पारडीह में सेकंड हैंड कार खरीदने वाले की प्राप्ति रसीद प्राप्त हुई जिसमें लिखा हुआ है कि उसने कार बिक्री कर दिया है परिवार वालों की चिंता इससे और बढ़ गई। आज मानगों में सांसद एक विद्यालय के कार्यक्रम में आए हुए थे वहां सुनील कुमार सिंह की पत्नी अनु देवी आकर सांसद से मिलकर अपने पति का पता लगाने का आग्रह किया । परिजनों के साथ भाजपा नेता भी मौके में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.