June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा नेता विकास सिंह के साथ लापता पति की तलाश की मांग को लेकर पत्नी ने सिटी एसपी मिल लगाई गुहार

1 min read

JAMSHEDPUR : 18 फरवरी से लापता मानगो कुंवर बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार सिंह की धर्मपत्नी और परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह सिटी एसपी से मिलकर सुनील कुमार सिंह के लापता होने की जानकारी दिया। सुनील कुमार सिंह डिमना रोड में स्थित एवरेस्ट सीमेंट की चादर वाली कंपनी के गोदाम में अकाउंटेंट का काम करते थे 18 फरवरी को सुबह व प्रत्येक दिन की तरह काम में गए लेकिन शाम को नहीं लौटे देर रात तक नहीं लौटने पर उनकी पत्नी परेशान होते हुए सभी जगह खोजना आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला । सुबह जब उनकी पत्नी एवरेस्ट सीमेंट की चादर वाले गोदाम में जाकर पता कि गोदाम के मालिक ने बताया कि सुनील कुमार सिंह 1 फरवरी को ही काम छोड़ दिए हैं लेकिन गोदाम के मालिक ने मौखिक रूप से बताई उन्होंने उपस्थिति पंजिका नहीं दिखलाई।

सुनील कुमार सिंह अपने घर में मोबाइल फोन छोड़ कर चले गए हैं इसके साथ ही उनके अलमीरा से एक कागज उनकी पत्नी को मिला जिसमें या दिख रहा है कि उन्होंने अपनी क्विड गाड़ी पारडीह में सेकंड हैंड गाड़ी विक्रेता को अपनी गाड़ी बिक्री कर दी है पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हुआ है वह मानगो थाना में 19 तारीख को अपने पति की लापता होने के लिखित शिकायत दी लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार का खोज पड़ताल नहीं होने पर आज भाजपा नेता विकास सिंह के साथ एसपी ऑफिस जाकर सिटी एसपी से मिलकर अपने पति की गुमशुदगी की बात बताई, सिटी एसपी ने सुनील कुमार की पत्नी और परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी और आपके पति को खोजा जाएगा। सुनील कुमार सिंह के भाई सुशील कुमार सिंह का देहांत आज से 2 माह पूर्व हो गया था जिससे वे डिप्रेशन में रहते थे।

सिटी एसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विकास सिंह उनकी पत्नी अनु देवी, शिल्पी सिंह, नीलम चौधरी , नंदा देवी, दीपक कुमार सिंह, सुशांत कुमार सिंह,, गोविंद राव, संदीप सिंह, धनंजय कुमार सिंह, विजय ओझा, राम सिंह कुशवाहा, विजेंद्र सिंह, मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.