November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

सरकार आम जनमानस के आस्था पर पाबंदी क्यों लगा रही- रविंदर सिंह रिंकू

1 min read

Jamshedpur : झारखंड सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर भोग वितरण पर रोक लगाया गया जिसका विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। राज्य सरकार को इस तरह के फैसले पर पुनः विचार करना चाहिए। उक्त बातें भाजपा अल्पसंसख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने कहा, उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दुर्गा पूजा में भोग का एक अलग ही महत्व भक्तजनों में होता है और इस पर रोक लगाकर सरकार जन आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है। कोविड-19 को मद्देनज़र रखते हुए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जा सकता है किंतु जब हर तरफ से छूट दी जा रही है तो फिर आम जन मानस के आस्था पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है। सरकार का यह दोहरा मापदंड जनता को दिख रहा है और फिर भी राज्य सरकार अभी तक चुप्पी साधी बैठी है। जब समाजिक कार्य हो सकती है तो फिर भोग वितरण क्यों नहीं यह जनता का सवाल और हेमन्त सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। हेमन्त सरकार को अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए और इसमें संशोधन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.