अपराधी कोई भी हो अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन : कौशिक स्वाई
जमशेदपुर : बीते रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महासचिव सूरज कुमार पर अपराधियों ने चाकू व भुजाली से हमला कर दिया। हिन्दू जागरण मंच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कौशिक स्वाई ने इस घटना की पुरजोर निंदा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन अपराधी कितना भी रसूखदार हो उसकी गिरफ्तारी हो अन्यथा हिंदू जागरण मंच उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी यह सरकार जब से बनी है। अपराधियों का हौसला सर चढ़ कर बोल रहा है।