September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

कौन हैं यशस्विनी? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया रांची से प्रत्याशी

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 अप्रैल 2024 को पार्टी के 11 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की. इनमें झारखंड से भी एक प्रत्याशी का नाम शामिल है. जबकि पार्टी ने गोड्डा सीट पर पूर्व घोषित प्रत्याशी को बदल दिया है.

कांग्रेस पार्टी ने झारखंड की राजधानी रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सुबोध कांत सहाय की बेटी को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने गोड्डा सीट पर पहले घोषित प्रत्याशी और विधानसभा में विधायक दीपिका पांडे सिंह को भारी विरोध के बाद बदलने का फैसला लिया. अब पार्टी ने गोड्डा सीट पर पोरैया हाट से विधायक प्रदीप यादव को टिकट दिया है.

यशस्विनी को रांची से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यशस्विनी कौन हैं, जिन्हें पार्टी ने सबकी दाबेदारी को दरकिनार कर राज्य की राजधानी से सियासी मैदान में उतारा है.

कौन हैं यशस्विनी

यशस्विनी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी और टीवी आर्टिस्ट रेखा सहाय की बेटी हैं. उन्होंने मुंबई से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट टुरिन इटली से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की- उसके बाद से वह मुंबई फैमिली कोर्ट और सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं. यशस्विनी, कैलाश सत्यार्थी के फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं. इसके अलावा, वह झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पॉक्सो एक्ट पर भी काम क रही हैं.

झारखंड में कांग्रेस जेएमएम के साथ इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. झारखंड की 14 सीटों में से कांग्रेस के खाते में गोड्डा, खूंटी, धनवाद, चतरा, लोहरदगा और रांची सीटें आई हैं. साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 14 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार झारखंड में बीजेपी और इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.