June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

महिला से छीना मोबाइल तो लोगों ने जमकर पीटा, डॉक्टर से मिलने आई थी महिला

बिहार : मुजफ्फरपुर में मंगलवार को लोगों ने एक मोबाइल छीनने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक लाेगों के पैर पकड़ छोड़ देने की गुहार लगाता रहा पर लोग इतने आक्रोशित थे कि उसे पीटते ही जा रहे थे। इसी बीच युवक किसी तरह मौका देख भागने में कामयाब रहा।

युवक ने एक महिला से उसका फोन छीना था और भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वो भीड़ के हत्थे चढ़ गया। मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा रोड के जिला परिषद मार्केट के पास की है।

दरअसल, महिला सोनपती देवी अपने बच्चे को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास आई थी। सोनपती देवी के अनुसार, वो डॉक्टर के पास जा रही थी तभी आरोपी युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने युवक को दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाइ उसकी पिटाई शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.