उलीडीह भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांग को व्हील चेयर किया गया प्रदान

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मधु सिन्हा के प्रयास से आज उलीडीह मंडल के द्वारा एक जरूरतमंद को व्हीलचेयर प्रदान कर उसकी जिंदगी को आसान बनाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान , जिला कार्यसमिति सदस्य मधु सिन्हा , मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, आई टी सेल प्रभारी ललित कुमार, एससी मोर्चा के महामंत्री बिरेन प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, सुनील मंडल के अलावा अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।