March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

रात के अंधेरे का क्या कहना लोग दिन के उजाले में भी असुरक्षित : अमित अग्रवाल

अपराध बेलगाम डर के साए में लोग जीने को विवश : अमित सिंह

जमशेदपुर : मानगो बाजार में मनान दुकान के बगल में चार बदमाशों ने आलू के गद्दी के मालिक गुफरान को पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि पहले रात के अंधेरे में चोरी और डकैती हुआ करती थी. अब तो दिनदहाड़े हो रही हैं सबसे ज्यादा सोचनी वाली बात ही की शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले सड़क पर डिमना मुख्य सड़क में हथियार के बल में डकैती होना कहीं ना कहीं अपराधी का अपराध करने मनोबल यह दर्शाता है की अपराधियों के बीच अब पुलिस प्रशासन का भय भी नहीं है. इस तरह घटना आए दिन हो रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर इसका कड़ा विरोध करता है और पुलिस प्रशासन अधिध्यक्ष से मांग करते है जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जाए और अपराधियों में भय हो जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा की आए दिन टेल्को कॉलोनी में चोरी छिनतई का मामला हमेशा अखबारों के माध्यम से सुनने को मिलता है विगत 30 सितंबर को टेल्को कॉलोनी में रात 9 बजे रोड नंबर 10 के 2/13 में चोरों ने पीछे गेट का ताला तोड़के लाखो के समान चोरी कर उड़ जाते है टेल्को पुलिस मुकदर्शन बनी रहती है में जिला प्रशासन से मांग करता हु जल्द से जल्द चोरों गिरफ्तार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.