February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

बुधवार : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1 min read
    *-दैनिक पंचांग-*

पंचांग-दि. 14 जुलाई 2021
विक्रम संवत ☀2078/2077(गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ ग्रीष्म
मास ☀आषाढ़
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀️ चतुर्थी (08:03 तक, बाद मे पंचमी )
वार ☀बुधवार
नक्षत्र ☀ पूर्वा फाल्गुनी (27:43
तक, बाद मे उत्तरा फाल्गुनी )
योग ☀️व्यतिपात (13:25 तक, बाद मे वरियान )
करण ☀️ विष्टी (08:03 तक बादमें बव )

 *🌕ग्रहगोचर🌕*

चंद्र ✨सिंह
सूर्य ✨मिथुन
मंगल ✨कर्क
बुध ✨ मिथुन
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨कर्क
शनी ✨ मकर
राहु ✨ वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎
राहु काल – 12.00 से 13.30 तक.

☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय।।
लाभ मुहुर्त — 07:05 से 08:35 तक
अमृत मुहूर्त– सुबह 08.35 से 10:05 तक. 
शुभ मुहुर्त –12:35 से 02:05
लाभ मुहूर्त– दोपहर 06.30 से शाम 8:00 बजे तक
☀☀☀☀☀☀☀☀

💢दिन विशेष💢
विष्णू सहस्त्रनाम का जाप करे। भगवान गणेश का पूजन तथा माता आवाहन करे। गाय को हरा चारा खिलाए। किन्नरों को हरे वस्त्र अथवा हरी चूडियों का दान दे। आज खाने मे हरे मूंग का समावेश करे।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए 13:00 बजे के बाद अच्छा दिन है।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

💢 आज का राशिफल 💢

💥मेष💥
किसी अनजाने भय से ग्रस्त रहेंगे। इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। आप अपनी और परिवार वालों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय मानसिक तनाव वाला है, कुछ वक्त ध्यान योग में बिताएं।

💥वृषभ💥
स्वास्थ्य को लेकर कोई दिक्कत आ सकती है। दमा और फेफड़े संबंधी रोगियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। पारिवारिक स्थिति में समय अनुकूल है।

💥मिथुन💥
परिजनों के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। बचत करना इस समय आपके लिए काम आ रहा है। विद्यार्थियों को घर में ही रहकर अधिक मेहनत करने का वक्त है। लेखन, साहित्य से जुड़े लोगों के लिए समय का सदुपयोग करने का वक्त है।

💥कर्क💥
मानसिक स्थिति तनावपूर्ण रहने के बावजूद आप अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ पहले से जो मतभेद चल रहे हैं वे बढ़ेंगे। संतानपक्ष के कार्य आपको परेशान करेंगे। आर्थिक स्थिति डावाडोल रहने के कारण तनाव रहेगा।

💥सिंह💥
पुरानी बीमारियों में जबर्दस्त तरीके से सुधार आएगा। बीमारियों पर हो रहे खर्च में भी कमी आएगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। पुराने मित्र जो किसी वजह से छूट गए थे उनसे फिर से बात शुरू होगी।

💥कन्या💥
कारोबारियों को काम चलाने के लिए बड़ी मशक्कत करना पड़ेगी। नौकरीपेशा को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। अविवाहितों का विवाह अभी टलता रहेगा। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए समय का सदुपयोग करने का वक्त है।

💥तुला💥
पारिवारिक जीवन में किसी से विवाद हो सकता है। इसका विपरीत असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। इसलिए कोशिश करें कि विवादों से बचें। हृदय और ब्लडप्रेशर के रोगियों को विशेष सावधानी रखना होगी। पैसों की आवक कम जरूर होगी लेकिन आप कम संसाधनों में अपना काम चला लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के कार्य में बदलाव हो सकता है।

💥वृश्चिक💥
नौकरीपेशा और व्यापारी, दोनों ही वर्ग के लोग परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा, जिससे कुछ राहत भी महसूस करेंगे। बस अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना है।

💥धनु💥
पारिवारिक स्थिति में सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा और परिजनों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन सावधानी रखने की आवश्यकता है। अस्थमा के रोगियों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

💥मकर 💥
आपके लिए समय अनुकूल है, लेकिन फिर भी प्रत्येक कार्य में सावधानी रखना होगी। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। कारोबारियों को भविष्य में अपने कार्य में बदलाव या विस्तार की योजनाओं पर अभी से काम शुरू कर देना चाहिए।

💥कुंभ 💥
आपको परिजनों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी भी बात का अधिक तनाव ना लें और जो भी परिस्थिति आए संयम से काम लें। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट संबंधी रोग परेशान करेंगे इसलिए खानपान में सावधानी बरतें।

💥मीन 💥
मीन राशि के लिए समय सामान्य है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वजनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। धन संबंधी कोई परेशानी फिलहाल नहीं आएगी, लेकिन कमाई के नए साधन तलाशने और भविष्य की योजना पर काम शुरू कर देना चाहिए।

       🕉🕉🕉

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.