February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की चेतावनी अपराधियो की जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो सड़को पर उतर कर होगा आंदोलन

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक बारीडीह स्थित कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता श्री शंकर लाल मित्तल जी ने की आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आज शहर में गिरती विधि व्यवस्था चिंता जाहिर की साथ ही पिछले दिनों जो लूट की घटना अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया जिससे शहर के व्यवसाई काफी भयभीत है। और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करती है। अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बोला कि पिछले दिनों हुई घटना से प्रतीत होता है अपराधी शहर में बेखौफ होकर घूम रहे हैं और अपराध कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है, प्रशासन से अपील करते हैं। कि इस को जल्द से जल्द कार्रवाई हो और अपराधियों को गिरफ्तारी किया जाए, बना अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आंदोलन के लिए मजबूर होगा इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल मित्तल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम दरस चौधरी, कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष धारी क्षण प्रसाद, जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता , राजा प्रसाद, ऋषि गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल, रामधनी प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.