November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी, 20 जून को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: मौसम विभाग की चेतावनी पर प्रशासन सतर्क। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए जनजीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

उपायुक्त ने स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत शुक्रवार, 20 जून 2025 को जिले के सभी कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में एहतियातन छुट्टी घोषित की है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

स्थिति की निगरानी और आगे के निर्देश जारी होंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जनहित में जारी किया गया है और सभी संबंधित संस्थानों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे के दिशा-निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.