आईएमए जमशेदपुर की ओर से भी विश्व डाइबटीज डे के मौके पर वॉक ए थॉन का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर की ओर से भी विश्व डाइबटीज डे के मौके पर वॉक ए थॉ का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर एससीसीएन डॉ एम तमिलवनण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, सीएस डॉ. एके लाल आईएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी, सचिव डॉ सौरव चौधरी सहित शहर के कई चिकित्सकों एवं बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर के मोहन आहूजा स्टेडियम से इस वॉक ए थॉन का शुभारंभ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी शहरवासियों को देना बताया गया।