November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

दबिस्तान ऐ जमशेदपुर के अध्यक्ष वली उल्लाह वली तो उपाध्यक्ष सद्दाम गनी बने

जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था दबिस्तान ए जमशेदपुर की बैठक हुई, बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध शायर गौहर अज़ीज़ ने की।


बैठक में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे सभी की सहमति एवं राय से सभी सदस्यों को कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई।
कुछ इस प्रकार से सभी सदस्यों को कार्यभार दिया गया जिसमें प्रोफेसर गौहर अज़ीज़ को सरपरस्त, वली उल्लाह वली संस्था के अध्यक्ष एवं सद्दाम गनी उपाध्यक्ष बनाए गए।


संस्था का सचिव सफीउल्लाह सफी को महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का पद फरहान खान फरहान को दिया गया,सकलेन मुश्ताक को चीफ एडिटर तो शोएब अख्तर को एडिटर एवं सरफराज शाद को मीडिया इंचार्ज के पद पर नियुक्त किया गया,अंत में इन्ज़ेमाम को संस्था का डिजाइनिंग एडिटर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.