February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

वर्चुअल संवाद : जिस न्यू इंडिया का सपना नेताजी ने देखा था, वो सपना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज साकार हो रहा है : जेपी नड्डा

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भालुवासा आशीष किशोर संघ में वर्चुअल माइक्रो डोनेशन के कार्यकर्म का आयोजन किया गया इस माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी ने ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से देशभर के लाखों करोड़ों युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस माइक्रो डोनेशन के माध्यम से आम जनता के घरों तक पहुंच कर इस महा अभियान को सफल बनाने की अपील की
आज की वर्चुअल बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर के सभी युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस वर्चुअल रैली का संवाद सुने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा जिस न्यू इंडिया का सपना नेताजी ने देखा था, वो सपना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय किया है। भाजपा ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस यानि 25 दिसंबर से माइक्रो डोनेशन के एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया था। यह अभियान पार्टी के वैचारिक अधिष्ठाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि अर्थात 11 फरवरी 2022 तक चलने वाला है। इस अभियान के माध्यम से हम देश के जन जन को जागृत कर रहे हैं कि किस प्रकार हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी और प. दीनदयाल उपाध्याय जी के मिशन को पूरा कर रहे हैं। माइक्रो डोनेशन दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा आंदोलन है जिसके माध्यम से हम लाखों-करोड़ों देशवासियों से जुड़ सकेंगे। 135 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से माइक्रो डोनेशन अभियान पार्टी के अंदर पारदर्शी शासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।नमो ऐप में एक विशेष फीचर है, जिसका नाम है कमल पुष्प। आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है उसमें हमारे महापुरुषों का अतुलनीय योगदान रहा है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इस यात्रा में करोड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान और पुरुषार्थ है।
आप सभी आपदा काल में जनता के साथ, अब जनता आपके साथ होगी। मैं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आगे आकर योगदान करने का आह्वान करता हूं। हमें रुकना नहीं है, बल्कि युवा मोर्चा के हर मित्र को आगे बढ़कर 10 और लोगों को दान की श्रृंखला बनानी है। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान सीतारामडेरा के मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रकाश दुबे, अमित सिंह, राज मिश्रा, शशांक शेखर, मोंटी अग्रवाल, मनोज तिवारी, अभिषेक डे अभिषेक, श्रीवास्तव नीरज राष्ट्रवादी, सुशील शर्मा, लोकनाथ त्रिपाठी, विकास शर्मा, मनोज ओझा, रामकुमार, रवि भुइया, गौरव साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.