विमल बैठा ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार अन्नपूर्णा यादव से मुलाकात की
1 min readनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा यादव से मुलाकात किया। विमल बैठा ने माननीय शिक्षा मंत्री से मांग किया कि झारखंड में, जिस प्रकार अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को समूह बनाकर उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु विदेश भेजने का सरकार ने व्यवस्था की है, उसी की तर्ज पर पूरे झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के छात्र-छात्राओं साथ ही सभी जाति के गरीब मेधावी छात्र छात्राओं को भी शिक्षा हेतु विदेश भेजने की व्यवस्था करने की अपील की। माननीया केंद्रीय शिक्षा मंत्री से विमल बैठा जी ने अनुरोध किया कि सभी के विकास के लिये, झारखंड में शिक्षा हेतु कोई भेदभाव नहीं किया जाये।