टोल प्लाजा का विरोध : ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की, मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर से घाटशिला के बीच nh-33 पर बन रहे टोल प्लाजा का विरोध, सैकड़ों ग्रामीणों ने बीच रोड में घूटने पर बैठ कर रहे हैं विरोध, ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया, मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आत्मदाह की चेतावनी दी। जमशेदपुर के गालूडीह के गांव पुटुडु में बन रही टॉल प्लाजा का विरोध ग्रामीणों ने अनोखे तरह से किया है ,ग्रामीणों ने गालूडीह के एनएच 33 पर घुटने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया है,और राज्य सरकार से अपना हक दिलाने के मांग किया है,ग्रामीणों का कहना है कि गालूडीह में बनने टोल प्लाजा में करीब 40 से ज्यादा रैयतों का जमीन एनएचएआई द्वारा लिया जा रहा है मगर रैयतों को उचित जमीन का किम्मत नही दिया जा रहा है जिससे रैयतों में रोष है,वही ग्रामीणों का कहना है कि गालूडीह में बनने वाली टोल प्लाजा गैर कानूनी तरीके से बनाया जा रहा है जो कोकपडा टोल प्लाजा से मात्र 37 किलो मीटर की दूरी है,वही टॉल प्लाजा एक दूसरे की दूरी कम होने से आम लोगो का उसका दोहरी पैसे देने का मार झेलना पड़ेगा,जबकि इस पर सरकार को सोचनी चाहिए,वही ग्रामीणों ने चेतावनी दिवा है कि अगर उनकी मांगे नही हुई तो वे आत्म दाह कर लेंगे।