February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

विकास सिंह का आंदोलन लाया रंग नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने जुर्माना को लिया वापस

1 min read

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह का आंदोलन लाया रंग। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों पर लगाया जाने वाला लेट फाइन एवं कक्षा में अनुपस्थिति रहने का जुर्माना को लिया वापस। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कल उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर शिकायत की थी कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के द्वारा कक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण प्रत्येक कक्षा के 500 रु आर्थिक दंड जुर्माना के रूप में लगाया गया था जिससे लगभग सभी बच्चों पर 5000 से लेकर 15000 तक का आर्थिक बोझ पड़ रहा था बार-बार बच्चे अपना मजबूरी बता रहे थे पर उनकी बात को प्रबंधक के द्वारा नहीं सुना जा रहा था बच्चों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया बच्चों के साथ विकास सिंह ने उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर चेतावनी दिया कि अगर उनकी बात नहीं मानी जाएगी तो मामला राजभवन में महामहिम राज्यपाल महोदय के पास जाएगा। और फिर भी उनकी नहीं सुनी गई तो विकास सिंह विद्यार्थियों के साथ भूख हड़ताल पर कॉलेज प्रांगण में बैठेंगे। विकास सिंह को आंदोलन में विद्यार्थियों का भरपूर साथ मिला। मामला बिगड़ता देख विद्यालय के प्रबंधक एवं मालिक एम एन सिंह स्वयं आज नेताजी यूनिवर्सिटी पहुंचे और बच्चों पर लगाया जाने वाला जुर्माना और लेट फाइन को वापस लिया। जिससे बच्चों का पडने वाला आर्थिक बोझ कम हो गया। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए दूरभाष पर विकास सिंह को जानकारी देते हुए धन्यवाद दिया और उनके परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया। विकास सिंह ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं या जीत वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की है जिन्होंने हिम्मत जुटाकर आंदोलन खड़ा करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.