September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

विकास सिंह का प्रयास लाया रंग : रोहित के सफल ऑपरेशन के बाद टाटा मुख्य अस्पताल से मिली छुट्टी…

1 min read

जमशेदपुर : मानगो समता नगर के रहने वाले संतोष ठाकुर के बेटे रोहित के सफल ऑपरेशन के बाद टाटा मुख्य अस्पताल से मिली छुट्टी। भाजपा नेता विकास सिंह छुट्टी करवाकर अपने कार से रोहित को पहुंचाया घर। मानगो समता नगर के रहने वाले संतोष ठाकुर के 11 वर्षीय बेटे रोहित ठाकुर का गलत इलाज कर देने के कारण हाथ टेढ़ा हो गया था। तीन महीने से रोहित दर्द के मारे सो नहीं पा रहा था। माता पिता को उसके टेढ़े हाथ की चिंता सता रही थी। सभी दरवाजा खटखटाने के बाद रोहित के माता-पिता भाजपा नेता विकास से संपर्क किए। भाजपा नेता विकास सिंह ने थाने में मामले की शिकायत की साथ ही इलाज कराने का बीड़ा उठाया था। टाटा मुख्य अस्पताल में रोहित को भर्ती करवाया भर्ती कराने के बाद रोहित का ऑपरेशन टाटा मुख्य अस्पताल के के डॉक्टरों ने किया। रोहित का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा डॉक्टरों ने रोहित के परिजनों को बताया कि आपका बेटा के हाथ अब पहले ऐसा हो जाएगा। आज टाटा मुख्य अस्पताल से रोहित को छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के समय भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे विकास सिंह को देखते ही रोहित के माता पिता भावुक होकर रोते हुए कहा कि आपने मेरे बेटे को दोबारा जन्म दिया है विकास सिंह रोहित को स्वयं अपनी कार में बैठा कर उसके माता-पिता के साथ उसके आवास में पहुंचाने का कार्य किया। रोहित को डॉक्टरों ने दो महीने आराम करने को कहा है । विकास सिंह ने कहा कि ईश्वर की कृपा सही सब हो पाया है रोहित को आगे भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.