महिला दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर को लेकर विकास सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जमशेदपुर : आगामी 8 मार्च मंगलवार को मानगो उलीडीह में स्थित के आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन नाम्या फाउंडेशन एवं बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया है। आज बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह मानगो के अनेकों इलाकों में जाकर महिलाओं से जनसंपर्क अभियान चलाया और निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में आकर स्वास्थ लाभ लेने की बात कही। विकास सिंह ने मुख्य रूप से डिमना बस्ती, मंगल कॉलोनी, समता नगर, चटाई कॉलोनी, रामकृष्ण कॉलोनी, उलीडीह टैंक रोड, दाईगुट्टू में महिलाओं के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम की जानकारी दिया। विकास सिंह ने बताया स्वास्थ जांच शिविर में महिलाओं का निशुल्क सभी प्रकार का जांच किया जाएगा। मुख्य रूप से स्वास्थ शिविर में ह्रदय, गुर्दा , मस्तीक, हड्डी,आंख, गठिया और गायनिक के नामचीन विशेषज्ञ डॉक्टर प्रातः 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। विकास सिंह ने बताया कि शिविर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं पदम श्री छुटकी महतो जी के कर कमलों से होगा। शिविर में आए गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं का इलाज बड़े अस्पतालों में संस्था के द्वारा निजी खर्च में कराया जाएगा। विकास सिंह ने बताया मानगों के किसी मोहल्ले में अगर कोई बीमार मरीज है और वह मरीज आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय के शिविर में नहीं आ सकता है वैसे मरीजों को लाने के लिए संस्था की गाड़ी उपलब्ध रहेगी। आज जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, मनोज ओझा, जीतू गुप्ता, संजीत शर्मा , किशोर बर्मन, अजय लोहार, राम सिंह कुशवाहा, राकेश लोधी, संदीप सिंह, प्रकाश रजक, जगदीश तिवारी शामिल थे।