February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

टाइगर मोबाइल के जवान द्वारा ज़ोमेटो बॉय की पिटाई पर भड़के विकास सिंह

1 min read

जमशेदपुर : टाइगर मोबाइल के ऊपर उमड़ा जन आक्रोश, विकास सिंह ने की कार्रवाई की मांग ,कहा कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय तक होगा पैदल मार्च।मानगो टैंक रोड के रहने वाले देवेंद्र साहू जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं उनकी मां भी दूसरे के घर में काम करती है रात 11: 18 pm अंतिम डिलीवरी देकर अपने घर वापस टैंक रोड जा रहे थे राजस्थान भवन के बगल में देवेंद्र ने टाइगर मोबाइल को ओवरटेक किया और उलीडीह टैंक रोड अपने घर की ओर जा रहा था पीछे से टाइगर मोबाइल के दो जवान जो नशे में चूर थे देवेंद्र को ओवरटेक करके रोका और उसकी जमकर एक अपराधी के जैसा बुरी तरह पिटाई की भद्दी भद्दी गालियां, दी पॉकेट में रखे रुपए को भी निकाल लिया। देवेंद्र की मोबाइल और हेलमेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए ।

मामले की जानकारी देते विकास सिंह

देवेंद्र साहू ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क कर अपनी व्यथा सुनाई भाजपा नेता विकास सिंह दलबल के साथ उलीडीह थाना पहुंचकर टाइगर मोबाइल के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया और कहा की रक्षक ही भक्षक बन गए हैं विकास सिंह ने थानेदार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा ।विकास सिंह ने बताया कि अगर टाइगर मोबाइल के ऊपर करवाई नहीं होगी तो दल बल के साथ मानगो डिमना चौक से एसएसपी कार्यालय पैदल मार्च करेंगे थानेदार ने भी विकास सिंह को भरोसा दिलाया कि जांच कर करवाई निश्चित रूप से की जाएगी । दर्द से कहर रहे देवेंद्र बार-बार रो रहे थे और उसकी गलती क्या है या जानना चाह रहा थे विकास सिंह के साथ मुख्य रूप से अमरिंदर पासवान, राकेश लोधी, राहुल यादव, संदीप शर्मा, जीतू गुप्ता, अजय शर्मा, अजय लोहार ,राम सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.