सड़क दुर्घटना में घायल पिता-पुत्र कर लिए एम्बुलेंस बनें विकास सिंह
1 min read
जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड में कार्यरत मानगो निवासी राकेश शर्मा अपने पत्नी और बच्चे के साथ निजी काम से जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे राकेश शर्मा और उनका पुत्र चोटिल हो गया। हाथ में चोट लगने के कारण राकेश शर्मा को वाहन चलाने काफी दिक्कत हो रहा था पिता -पुत्र दर्द से कराह रहें थे। इसी दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह की नजर पड़ी तो फिर क्या विकास सिंह ने मानवता का मिशाल पेश करते हुए अपने निजी वाहन से राकेश और उनके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए गुरु नानक नर्सिंग होम में दाखिल करवाया। एवं उनके परिजनों को इसकी सूचना दूरभाष पर दी। और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर निसंकोच याद करने की बात कही।