विद्युत विभाग महाप्रबंधक कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जोरदार प्रदर्शन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के विद्युत विभाग महाप्रबंधक कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। विभाग में ठेकाकर्मी के रूप में कार्य करने वाले ऊर्जा मित्र के बकाये वेतन भुगतान की मांग पर इनके द्वारा प्रदर्शन किया गया। गौरतलब हो कि ये वैसे कर्मचारी है जो घर घर जाकर मीटर रीडिंग लेने का काम करते हैं। ये तमाम कर्मचारीयों का वेतन संवेदक के द्वारा बकाया रखा है। इसी बकाये वेतन की भुगतान की मांग को लेकर इनके द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता आनंद बिहार दुबे के नेतृत्व में इन्होंने विभाग के महाप्रवंधक के साथ बैठक कर तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संवेदक भी बैठक में मौजूद रहे। जहां संवेदक के द्वारा एक माह के भीतर तमाम कर्मचारियों के वेतन भुगतान का आश्वाशन दिया गया। वैसे बीते कुछ दिनों से ये तमाम कर्मचारी हड़ताल पर थे पर वार्ता के बाद मिले अश्वशन से इन्होंने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया।