February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

वयोवृद्ध साहित्यकार श्रीराम पाण्डेय “भार्गव” पंचतत्व में विलीन

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, साहित्य समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य पतिषद के उपाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय भार्गव (85 वर्ष) का निधन कल रात्रि प्रहर में हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार भूइंयाडीह स्वर्णरेखा शमशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ एवं ‘तुलसी भवन’ से जुडे़ नगर के साहित्यकारों में सर्वश्री प्रसेनजित तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, अजय कुमार ओझा, उदय प्रताप हयात, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’, हरिहर राय चौहान, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेशचंद्र झा, मामचंद्र अग्रवाल ‘बसंत’, शिव प्रसन्न पाण्डेय, मदन पाण्डेय, राजेश भोजपुरिया, संजय पाठक स्नेही टाटा मोटर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता लालचंद सिंह के अलावा अन्य अनेक साहित्यकार, समाजसेवी शमशान घाट पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी ।

श्रीराम पाण्डेय भार्गव जी का जुड़ाव कई साहित्यिक संस्थाओं से था, जिसमें ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, बक्सर साहित्य मंडल प्रमुख हैं। उनकी साहित्यिक कृतियां “मेरी साहित्यिक यात्रा” के रूप में प्रकाशित होती थी। जो ‘ मेरी साहित्यिक यात्रा ‘ भाग -1 से लेकर मेरी साहित्यिक यात्रा भाग-12 तक प्रकाशित हुई। इसके साथ ही कई संस्थाओं की ओर से वे सम्मानित – पुरस्कृत भी हुए थे। जमशेदपुर शहर को साहित्य के क्षेत्र में श्रीराम पाण्डेय ‘भार्गव’ जी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.