सवांसी समाज का वनभोज 8 फरवरी को साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) पान (तांति) सवाँसी समाज, झारखंड प्रदेश, जमशेदपुर का नव वर्ष मिलन समारोह सह वनभोज का कार्यक्रम गुरुवार दिनांक 8 फ़रवरी 2024 को गंडक रोड साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस के प्रांगण में होगी।
पान, सवाँसी समाज के पदाधिकारियों की विशेष बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। झारखंड में (पान) सवाँसी समाज की स्थिति एवं इसके अस्तित्व तथा विकास विषय पर उक्त मिलन समारोह में सामूहिक रूप से चर्चा किया जाएगा साथ ही समाज के वयस्क बच्चों के साथ ही विवाह और संबंधों को जोड़ने पर भी इस मिलन समारोह में प्रमुखता से कार्य किया जाएगा।
बिहार के तर्ज़ पर तांती जाति को विलोपित कर पान में सम्मलित करने हेतु जो संघर्ष चल रहा है उसे जोर शोर से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में दामोदर दास जी, महेश्वर दास जी, सच्चिदानंद प्रासाद जी, के डी प्रसाद जी, ओम् प्रकाश तांति जी, प्रभाकर प्रसाद जी, मनोज प्रसाद जी अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।