टाटा स्टील का वालकाथोन आयोजित, उत्कर्ष बैंक रहे मुख्य स्पॉन्सर
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: 25 जनवरी को टाटा स्टील ने वालाकाथोन का आयोजन किया। इस अवसर पर 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने भाग लिया। ये प्रतियोगित सीनियर सिटीजन श्रेणी के लिए आयोजित की गई थी, जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो।
इस अवसर पर विजेताओं के मध्य पुरस्कार का वितरण किया गया। साथ ही फिजिकल एक्टिविटी के लिए उत्साहवर्धन किया गया।
साकची ब्रांच के उत्कर्ष बैंक मुख्य स्पॉन्सर रहे। साथ ही आधिकारिक तौर पर मौजूद सभी कोच, चीफ-मुकुल वी चौधरी और विभूति अडेसरा- जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स के हेड स्पोर्ट्स।
उत्कर्ष बैंक साकची शाखा, यहां तक कि प्रमुख प्रतिभागियों में सेवानिवृत्त टाटा कर्मचारी, डॉक्टर, महिलाएं शामिल थीं। इस ठंड में 79 साल के बुजुर्ग प्रतिभागियों का प्रदर्शन भी प्रेरक था। अमित आलोक, ब्रांच मैनेजर ,साकची, उत्कर्ष बैंक भी उपस्थित रहे।