जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ड्रोन से पौधा रोपण की अनोखी पहल।

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई तकनीक का उपयोग किया गया। वन विभाग ने चांडिल रेंज के कुशपुतुल इलाके में ड्रोन की मदद से पौधा रोपण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में हरियाली बढ़ाना और जंगली जानवरों के लिए प्राकृतिक आहार की व्यवस्था करना है।

ड्रोन से गिराए गए बांस और फलदार पौधों के सीड बॉल्स।इस अभियान में ड्रोन के माध्यम से बांस और फलदार पौधों के सीड बॉल्स गिराए गए। सीड बॉल्स मिट्टी से बनी गेंदें होती हैं जिनमें पौधों के बीज और खाद मिलाकर तैयार किया जाता है, जिससे बीजों का विकास प्राकृतिक रूप से हो सके। यह तकनीक विशेष रूप से उन क्षेत्रों में कारगर है जहां सीधी पहुंच संभव नहीं है।

वन विभाग का लक्ष्य: 5 लाख पौधे ड्रोन से लगाए जाएंगे।डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि इस मानसून सीजन में ड्रोन के जरिए 5 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि जंगल में विचरण करने वाले जानवरों के भोजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।
