अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. परवेज के नेतृत्व में सभी नवनियुक्त मोर्चा के पदाधिकारीगण मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर : भाजपा गोलमुरी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज के नेतृत्व में सभी नवनियुक्त मोर्चा के पदाधिकारीगण झारखंड राज्य के पूर्व यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय रघुवर दास से मिलकर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। रघुवर दास ने सभी को संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर काम करने को कहा। इस मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, महामंत्री महमूद आलम, कुलवंत सिंह कन्ते, राजू सिंह, फ्रांसिस एंथोनी, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहीम कार्यसमिति सदस्य रवि सिंह, सोनी सिंह, विक्की सिंह, विक्रम सिंह, अवतार सिंह आदि भाजपा गोलमुरी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।