दुखू मछुआ के नेतृत्व में जूगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिए सेनेटाइजर अभियान चलाया गया

जमशेदपुर : जूगसलाई विधानसभा संघर्ष संघ के संरक्षक दुखू मछुआ के नेतृत्व में जूगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिए सेनेटाइजर अभियान चलाया गया। साथ ही संघर्ष कर्ता दुखू मछुआ ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जन सेवक दुखू मछुआ ने कहा कि हम लोगों के सेवा हेतु सदैव दृढसंकिल्पत है और रहेंगे। इसमें अजय मछुआ, मिथलेश कुमार एवं अन्य का योगदान रहा।