November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजयुमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की नेतृत्व में डिमना चौक पर मोदी की गारंटी गाड़ी लगवा कर जनता का लिया गया सुझाव

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी जी के देश को विकसित बनाने हेतु लिए गए संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा “विकसित भारत प्रकल्प” के निमित्त आज भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत उलीडीह मंडल (डिमना चौक)पर सुझाव पत्र आमंत्रण हेतु “LED वैन” लगाई गई।

इस कार्यक्रम में भाजयुमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के साथ उलीडीह मंडल के अध्यक्ष अमरेंदर पासवान जी,महामंत्री राकेश लोधी,मंत्री जीतू गुप्ता,रविंदर सिंह जी उपस्तिथ होकर आम जनता से उनके सुझावों हेतु आग्रह किया।

सहर्ष लोगों ने अपने सुझावों को कलमबद्ध कर सौंपा और मोदी जी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए मजबूती के साथ उनके संग खड़े रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.