February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के बैनर तले अंकित व एकता का रिंग सेरेमनी बना दहेज मुक्त समाज का गवाह…..

1 min read

बिना किसी लोभ लालच के एकता के फिरकी में फसें अंकित

जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के द्वारा क्षत्रिय समाज में दहेज मुक्त विवाह की पहल शुरू की गयी। क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन के पुत्र अंकित कुमार की रिंग सेरेमनी विद्यापति नगर निवासी रविकांत सिंह की इकलौती पुत्री एकता कुमारी संग तय हुई अर्जुन सिंह ने अपने बेटे का दहेज मुक्त विवाह करने का फैसला लिया है। शनिवार को अंकित और एकता का रिंग सेरिमनी हुई। अंकित के पिता अर्जुन सिंह ने दहेज प्रथा के विरोध में अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने बेटे की रिंग सेरेमनी बिना दहेज के पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ एक गरीब लड़की के साथ की। इसमें एक रुपया भी दहेज नहीं लिया गया। इस अनूठी पहल का गवाह बना बारीडीह का सेलिब्रेशन इन। संपूर्ण भारत क्षत्रिय समाज के लोगों ने इस पहल को सराहा जब लोग यहाँ लड़का-लड़की को आशीर्वाद देने पहुँचे तो उनका दिल खोलकर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान लड़के के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि समाज में फैली दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने अपने बेटे की शादी दहेज रहित करने की ठानी थी। इसके लिये बड़ी मशक्कत करनी पड़ा उन्होंने कहा कि यह रास्ता है तो बहुत कठिन है लेकिन यही सच्चाई है। उन्होंने भगवान का शुक्रिया करते हुए कहा है की जिसका हमे वर्षो से था इंतजार वो घड़ी आ गयी। बेटे के लिए दूल्हन मिल ही गई जो कि बिना दहेज के शादी करने को तैयार थी।
इस दौरान संपूर्ण भारत क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह ने बताया कि उनका मकसद समाज को यह संदेश देने का है कि बगैर दहेज के भी शादी की जा सकती है। और समाज को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया जा सकता है। और इस तरह के सोच वाले अगर माँ-बाप हर बेटा के घर में हो जाए तो दहेज प्रथा को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस अनूठी शादी में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजितेश उज्जैन, प्रदेश महामंत्री मनीष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश सचिव चंदा सिंह राजपूत, कोल्हान अध्यक्ष सन्नी सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश सिंह, कोल्हान सचिव राजकुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मितेश सिंह, जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष विभा सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संगीता सिंह, कार्यकर्ता सोनी सिंह आदि लोग इस शादी का चश्मदीप गवाह बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.