February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी का 31वे पुण्य तिथि का किया गया आयोजन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी का 31वाॅ पुण्य तिथि का आयोजन दिनांक 21 मई को दोपहर 12:30 बजे से कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने स्वः राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्वः राजीव गाँधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राजीवजी अपने प्रधानमंत्रित्व काल में पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय अधिकार दिया, भारत में कम्प्यूटर एवं आई टी को सफलतापूर्वक सूत्रपात किया, नौजवानों को मतदान करने के उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का श्रेय जाता है। सेटेलाइट और दूरसंचार के क्षेत्र में बहुत तरक्की हुई, सबसे ज्यादा शिक्षा को मजबूत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री, एल बी सिंह उपाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, समरेन्द्र नाथ तिवारी, रंजीत सिंह सचिव, संजय प्रसाद अधिवक्ता, राकेश साहू प्रदेश महामंत्री युवा, इंतिखाब वास्ती, संजय यादव, सुरेश धारी ने मुख्य रूप से अपने विचारों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.