September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तहत नियमित के 3799 और बैकलाग के 1120 पदों पर होगी नियुक्ति……

1 min read

News Tel/Desk(Rishu Singh)- राज्य में आरक्षी के 4919 पदों पर नियुक्ति होगी। गृह विभाग की अधियाचना पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया, इसके तहत नियमित के 3799 पदों पर और बैकलाग के 1120 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है। 16 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा। वहीं, 18 फरवरी तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट ले सकेंगे। 20 से 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य त्रुटियों को संशोधन करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

नियुक्ति में गृह रक्षक प्रशिक्षित जवानों (होमगार्ड) को 50 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। होमगार्ड को अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। होमगार्ड के पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उन पदों पर गैर होमगार्ड के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
रांची – 76, खूंटी – 86, सिमडेगा – 103, गुमला – 12, हजारीबाग- 212, कोडरमा – 42, चतरा – 50, गिरिडीह – 452, रामगढ़ – 200, बोकारो – 136, धनबाद – 337, पलामू – 44, लातेहार – 112, दुमका – 164, जामताड़ा -52, देवघर – 343, गोड्डा – 46, साहेबगंज – 131, पश्चिमी सिंहभूम – 322, सरायकेला खरसावां – 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर – 10, रेल धनबाद – 244, जंगल वार फेयर स्कूल – 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर – 52 और रेल जमशेदपुर – 254 बैकलॉग पद
खूंटी – 27, गुमला – 51, लोहरदगा – 123, हजारीबाग- 146, कोडरमा – 17, चतरा – 127, पलामू – 148, लातेहार -50, गढ़वा – चार, पाकुड़ – 49, पूर्वी सिंहभूम – 288, झारखंड पुलिस एकेडमी – छह, रेल धनबाद – 43, जंगल वार फेयर स्कूल – 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर – 20 और रेल जमशेदपुर – एक।

खूंटी – 27, गुमला – 51, लोहरदगा – 123, हजारीबाग- 146, कोडरमा – 17, चतरा – 127, पलामू – 148, लातेहार -50, गढ़वा – चार, पाकुड़ – 49, पूर्वी सिंहभूम – 288, झारखंड पुलिस एकेडमी – छह, रेल धनबाद – 43, जंगल वार फेयर स्कूल – 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर – 20 और रेल जमशेदपुर – एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.