सराइकेला – खरसावां के जिला अध्यक्ष बने उदय सिंह देव

न्यूज़ टेल/सराइकेला: (रिपोर्ट: रिशु सिंह) भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है । इस बार चुनाव में भाजपा को झारखंड में सभी सीटों में जीत दिलाने के लिए बाबूलाल मरांडी को चुना गया है।
माना यह जा रहा है कि बाबूलाल मरांडी ने चुनावी रणनीति बना ली है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न जिलों के लिए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
इसी कड़ी में सरायकेला खरसावां जिला के भी अध्यक्ष बदले गए और अब नए अध्यक्ष उदय सिंह देव हो गए हैं।
उदय सिंह देव भाजपा के वरीय नेता हैं एवं कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय रहे हैं। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई भव्य स्वागत उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, एवं सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का बधाई देने का दौर शुरू हो गया।
विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की सूची:

