April 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

अधिक कर्ज के चलते घर बेच रहा था युवक, दो घंटे पहले अचानक जीत गया एक करोड़ की लॉटरी…जानें पूरा मामला !

न्यूज़ तेल डेस्क : कर्ज के बोझ तले दबे केरल के एक व्यक्ति की जिंदगी में लाटरी के टिकट ने उसकी किस्मत ही पलट दी। कुछ घंटे पहले कर्ज चुकाने के लिए अपने नए बनाए गए घर को बेचने जा रहे इस व्यक्ति का अचानक एक करोड़ की लॉटरी निकल आई। इसके बाद उसने अपने घर बेचने का फैसला छोड़ दिया।

उत्तरी केरल के कासरगोड जिले के मंजेश्वर का मूल निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद बावा और उसकी उनकी 45 वर्षीय पत्नी अमीना ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए और अचल संपत्ति के कारोबार में हुए नुकसान को समायोजित करने के लिए बड़ी रकम रिश्तेदारों और बैंक से उधार लिए थे। इसको चुकाने के लिए उसे करीब पचास लाख रुपए की सख्त जरूरत थी।

लेकिन लॉटरी निकल आने के बाद अब उन्होंने आठ महीने पहले बने अपने 2,000 वर्ग फुट के घर नहीं बेचने का फैसला किया। उन्होंने मीडिया से कहा, “मैंने लाटरी जीत ली है, इसलिए इस घर को बेचने की अब जरूरत नहीं है। जब हम पुरस्कार पाएंगे तो हमारी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।” उन्होंने कहा कि वह व्यापार में भारी नुकसान से सदमे में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.