March 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “मैथमेटिकल साइंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

1 min read

जमशेदपुर:श्रीनाथ विश्वविद्यालय में गणित विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला “मैथमेटिकल साइंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” का सफल समापन हो गया। कार्यशाला की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विकास कुमार और अंकुर शास्वत मौजूद रहे। इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. शिवानंद सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. याहा मजूमदार, असिस्टेंट डीन डॉ. शैलेश कुमार सारंगी और डॉ. सुदर्शना बनर्जी सहित कई विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पुष्प स्वागत के साथ किया गया, जिसके बाद कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणित के महत्व और वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया।पहले दिन वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरित किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से महान गणितज्ञों और वैज्ञानिकों के जीवन से सीख लेने का संदेश दिया गया, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमिताभ बोस और डॉ. नयन मुखोपाध्याय शामिल हुए।

डॉ. अमिताभ बोस ने गणित के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर प्रकाश डालते हुए इसे सभी विषयों की जननी बताया, जबकि डॉ. नयन मुखोपाध्याय ने अंधविश्वास और कुसंस्कार के खिलाफ वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील की। उनके साथ आए पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच, पुरुलिया के सदस्यों ने प्रयोगों के जरिए ठगी और अंधविश्वास से बचने के तरीके समझाए।कार्यक्रम के दौरान श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. प्रशांता कुमार महापात्रा ने भी अपने विचार रखे। दोनों दिनों के कार्यक्रम का संचालन छात्राएं नंदिनी सिंह और प्रीति कुमारी महतो ने किया। अंत में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार महतो ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला की सफलता पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.