अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी
1 min read
कांड्रा : मंगलवार का दिन कांड्रा- चौका मार्ग के लिए हादसों का दिन रहा। मंगलवार सुबह जहां चौका थाना अंतर्गत लखना सिंह घाटी में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए, वहीं दूसरी घटना कांड्रा स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पर घटित हुई. जहां एक टेंपो को टेलर ने ठोकर मार दी। इस बीच पीछे से आ रहा एक बाइक सवार टेंपो से टकराकर जख्मी हो गया और टेम्पो पर सवार महिला भी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद टेलर का चालक वाहन को लेकर फरार होने में सफल रहा है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लेपाटाँड़ (ईचागढ़) निवासी गुरुपद सिंह मुंडा एवं महिला को जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस से एमजीएस अस्पताल भिजवाया।