November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

राँची : जेवियर कॉलेज की जमीन को लेकर बीते 26 जुलाई को तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी अफसर उर्फ लंगड़ा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली को सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु से मुख्य आरोपी अफसर समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अफसर आलम और शोएब अख्तर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर और तीन गोली बरामद किये गये हैं। रांची पुलिस ने इससे पहले हत्या की घटना में शामिल चार अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रांची पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी अफसर आलम की गिरफ्तारी के लिए बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कई जिलों में करीब 20 जगहों पर छापेमारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.