तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह…
जमशेदपुर। तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा ८ से १२ तक के विद्यालयी छात्रों के लिये विषय संप्रेषण (भाषण) प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ । जिसमें नगर के २२ विद्यालयों के कुल ७२ विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे तुलसी जयंती कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री डाॅ० रागिनी भूषण, यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अनिता निधि, पुनम महानंद, संजय पाठक सनेही एवं जितेश तिवारी रहे । जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सर्वश्री सुभाष चन्द्र मुनका, प्रसन्न वदन मेहता, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० अजय कुमार ओझा, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, बसंत जमशेदपुरी, रीना सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, अजय प्रजापति तथा नीलाम्बर चौधरी प्रमुख रहे । मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही ।
