भाजपा ओबीसी मोर्चा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में शाहिद विपिन रावत समेत 13 लोगों को दी गई श्रंद्धाजलि
जमशेदपुर : गोलमुरी मंडल ओबीसी मोर्चा द्वारा शहीद बिपिन रावत जी उनकी पत्नी सहित 13 जवान लोग जिनकी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में श्रंद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि में मुख्य रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण चटर्जी राणा, शिंदे पाजी, आनंद गणेश, सतीश कुमार, पप्पू उपाध्याय, पुरुषोत्तम रावत, बच्चा बाबू, शशि भूषण कुमार, मोहन कुमार साहू आदि मौजूद थे।





