भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा, दी गई श्रद्धांजलि
राँची: भारत रत्न, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड बीजीपी प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहीत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और बारी बारी से अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई , मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की पूरा देश अटल जी के पुण्यतिथि के मौके पर याद कर रहा है हर जाति हर समुदाय के लोग आज उन्हें और उनके बताए हर रास्तो पर चल रहा है उन्होंने कहा की अटल जी ऐसे शख्सियत थे जिन्हें देश कभी भूल नहीं सकता।