April 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डेटन इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धांजलि, छात्रों ने जाना उनके विचारों का महत्व

1 min read

जमशेदपुर:टाटा हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, पोटका में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षिका झूमा सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने और एक समतामूलक एवं सम्मानजनक समाज के निर्माण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज मुनमुन तिर्की सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.