June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झारखंड आगमन से ठीक पहले हो रही है आदिवासी एकता महारैली……

1 min read

News Tel/Desk(Rishu Singh)– चार फरवरी 2024 को प्रस्तावित आदिवासी एकता महारैली में झारखंड के आदिवासियों के मुद्दों की बात होगी और यह दावा है पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का इसमें बड़ी बात यह है कि इस रैली का आयोजन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झारखंड आगमन से ठीक पहले हो रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी अब भारत न्‍याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों से होकर गुजरेंगे और झारखंड में उनका आगमन फरवरी माह में होगा। हालांकि इससे पहले चार फरवरी को प्रस्तावित आदिवासी एकता महारैली होगी जिसमें झारखंड के आदिवासियों के मुद्दों की बात होगी।

पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दावा किया है कि चार फरवरी 2024 को प्रस्तावित आदिवासी एकता महारैली में झारखंड के आदिवासियों के मुद्दों की बात होगी। बड़ी बात यह है कि इस रैली का आयोजन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झारखंड आगमन से ठीक पहले हो रहा है।


आपको बता दें कि राहुल गांधी दूसरे चरण में भारत न्याय यात्रा कर रहे हैं, जो 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों से होकर जाएंगे और झारखंड में उनका आगमन फरवरी माह में ही होगा।

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बंधु ने रैली के बारे में बताया कि तीन-चार महीने बाद लोकसभा चुनाव है और उसके बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव भी है। इसको देखते हुए भाजपा एवं आरएसएस जैसे संगठनों ने विभिन्न माध्यमों से आदिवासियों को बांटने की कोशिश शुरू कर दी है। डीलिस्टिंग भी एक ऐसी ही कार्रवाई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। इस पर कहीं न कहीं भाजपा समर्थित संगठनों ने मौन धारण किया हुआ है।

डीलिस्टिंग की मांग करनेवालों को यह भी बताना चाहिए कि राजधानी रांची के कई इलाकों में डेमोग्राफी क्यों बदल रही है। इस पर डीलिस्टिंग को लेकर आयोजित रैली में कोई चर्चा क्यों नहीं हुई। दावा किया कि डीलिस्टिंग की मांग करनेवालों वैसे लोग अधिक हैं, जिनकी विचारधारा जमीन लूटनेवालों से मिलती-जुलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.