मंडी बाजार में शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने निकाली रैली

जमशेदपुर: राज्य सरकार द्वारा नये वित्तीय वर्ष मे दो प्रतिशत मंडी मे बाजार शुल्क को बढ़ाये जाने के खिलाफ व्यापारियों में रोस हैं। इनके द्वारा चरमबद्ध आंदोलन इस फैसले के विरोध मे किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी मे जमशेदपुर के तमाम बाजारों मे विरोध स्वरुप काला झंडा लेकर इसका विरोध रैली के माध्यम से किया गया।
सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स सहित तमाम व्यापारीक संगठन खुद इसके विरोध मे सड़क पर उतर चुके हैं, इन्होंने स्पष्ट रूप से इसे राज्य सरकार की तानाशाही बताया। व्यापारियों के अनुसार इस बढ़े हुए शुल्क का असर न केवल व्यापारियों पर बल्कि सीधे आम जनता पर पड़ेगा। इसके विरोध में इन्होने राज्य भर में अनिश्चितकालीन मंडी में बंदी कर दी है और इसका विरोध जारी है।